फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Emphasis placed on girl's education

बालिका शिक्षा पर दिया जोर

Wed, 05 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on girl's education
बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर में जनता वैदिक कालेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई के शिविर के चौथे दिन बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी की देखरेख में ईश वंदना से किया। स्वयं सेविकाओं ने शिविर स्थल एव बस्ती में श्रम दान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता रानी ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया। नुक्कड़ नाटक का मंचन संध्या, तनु, नीशू, इशू, विधि आदि ने किया। इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि बेटी को कमजोर मत समझो वो दुर्गा, जननी मां है, वो आत्मरक्षा के लिए चंडी भी हो सकती है। द्वितीय सत्र में डॉ उर्वेंद्र, डॉ लोकेंद्र सिंह ने अर्थ व्यवस्था एवं बजट की परिचर्चा की। शिविर में प्रिंसी, पूजा, अर्चना, साक्षी, गुड्डन, शिवा शर्मा, प्रिया, इशिका का सहयोग रहा। उधर, दिगंबर जैन में चल रहे रासेयो द्वितीय इकाई के शिविर मेें दूसरे दिन पारसनाथ दिंगबर जैन मंदिर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचिका जैन ने स्वच्छता का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में जल बचाओ, कल बचाओ का संदेश देते हुए स्वयंसेविकाओं ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में यूजीसी-सीपीई कौशल विकास योजना के अंतर्गत मंगलवार को 25 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रश्मि निगम, प्राचार्या डॉ. अलका रानी, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. रीना पंवार, डॉ. पूनम, नितिन, जयवीर, रीतू बालियान, डॉ. जीपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed