फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Emphasis on basic and primary education in the workshop

कार्यशाला में बुनियादी व प्राथमिक शिक्षा पर दिया जोर

Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on basic and primary education in the workshop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमुदाय को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना तथा तीन से छह वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकन और नियमित उपस्थिति में बढ़ोतरी करना है। उन्होंने बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों से आह्वान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अमित कुमार मौर्य, जितेंद्र कुमार, शिक्षक संकुल सतीश कुमार, मनोज नैन, रीना रानी, वसुधा भारद्वाज, शिवानी, नोडल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा, अंकित धनकड़, परविंद्र, संजय, विक्की कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर में महाशिवरात्रि व दयानंद सरस्वती बोध दिवस पर दो दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत वक्ताओं ने महर्षि दयानंद के समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। यहां संदीप आर्य, पंकज आर्य, सोनू आर्य, अभिषेक आर्य, धर्मेंद्र आर्य, अमित आर्य, विक्की आर्य, हिमांशु, अंशिका, अमन, सूरज आर्य, सुमित आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed