{"_id":"6287da1a4fa91e049e18f679","slug":"elevated-road-construction-stopped-for-compensation-determination-kahkra-news-mrt5894518182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा निर्धारण के लिए खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मन्दिर तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग का रूकवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा निर्धारण के लिए खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मन्दिर तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग का रूकवाया निर्माण कार्य
विज्ञापन
खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मन्दिर तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग निर्माण मे ली गई प्लाटो की भूमि के म
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजा निर्धारण के लिए एलिवेटिड मार्ग का निर्माण रुकवाया
खेकड़ा (बागपत)। मुआवजा निर्धारण की मांग को लेकर नगर निवासी भूखंड मालिकों ने खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक बनने वाले एलिवेटिड मार्ग का निर्माण रुकवा दिया। मशीन से जमीन समतल करने में जुटे कर्मचारी भी मशीनें वहीं छोड़कर चले गए। भूखंड मालिकों ने मुआवजा निर्धारित होने तक मार्ग निर्माण शुरू नहीं होने देने की चेतावनी दी।
खेेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक एलिवेटिड मार्ग का निर्माण तेजी से चल रहा है। खेकड़ा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मार्ग निर्माण के लिए दोनों ओर भूखंड का अधिग्रहण किया गया है। शुक्रवार को निर्माता कंपनी सीगल ने खेकड़ा तहसील के समीप अधिगृहीत भूखंडों को मशीन से समतल कराना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पाकर भूखंड मालिक पहुंच गए। उन्होंने विरोध जताकर निर्माण रुकवा दिया। इससे कर्मचारी मशीन वहीं छोड़कर चले गए।
वहीं, भूखंड मालिकों का कहना है कि मार्ग के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया है परंतु मुआवजा राशि निर्धारित नहीं की है। एनएचएआई के अधिकारी पहले उनसे वार्ता करके मुआवजा राशि घोषित करें। इसके बाद निर्माण कराएं। जब तक मुआवजा राशि नियमानुसार घोषित नहीं होगी। तब तक वे मार्ग का निर्माण नहीं होने देंगे। शाम तक कोई भी अधिकारी उनसे वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। इस दौरान मनोज धामा, ओमदत्त शर्मा, नीरज कुमार, अजय कुमार, संजय धामा, आयुष, मनोज कुमार, आशु शर्मा आदि भूखंड मालिक शामिल रहे।
विज्ञापन
इस बाबत उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि इस संबंध मे एनएचएआई के अधिकारियों और भूखंड मालिकों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। एलिवेटिड मार्ग का निर्माण रुकने नहीं दिया जाएगा।