{"_id":"5fa6e1558ebc3ee3e87c583a","slug":"electronic-gates-to-be-set-up-in-nivada-and-dundahera-to-stop-illegal-mining-transport-baghpat-news-mrt509945330","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन परिवहन रोकने के लिए निवाड़ा और डूंडाहेड़ा में लगेंगे इलेक्ट्रॉनिक गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन परिवहन रोकने के लिए निवाड़ा और डूंडाहेड़ा में लगेंगे इलेक्ट्रॉनिक गेट
विज्ञापन
अवैध खनन परिवहन रोकने के लिए बढ़ाई जाएगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिले में अवैध खनन परिवहन को रोकने के लिए हाइवे पर इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाए जाएंगे। निवाड़ा और डूंडाहेडा को चिह्नित किया गया है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गेट लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
जिला खनन अधिकारी राजकुमार संगम ने बताया कि खनन पट्टों से परिवहन शुरू होते ही निगरानी बढ़ा दी जाएगी। दूसरे जिलों और हरियाणा के सोनीपत से अवैध खनन परिवहन पर निगरानी की जाएगी। सोनीपत-मेरठ मार्ग पर निवाड़ा और दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर डूंडाहेड़ा में इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाए जाएंगे। वाहन के इन गेट से निकलते ही माइन टैग के जरिये जिला मुख्यालय पर बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम में पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इससे अवैध खनन परिवहन पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
सीसीटीवी से इस तरह होगी निगरानी
बागपत। खनन पट्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यहां से माइन टैग लगा वाहन निकलते ही उसकी डिटेल वेबसाइट से लिंक होगी। इसके बाद वह वाहन जहां से निकलेगा, उसका पूरा डाटा उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
ईपीई के लिए भेजा प्रस्ताव
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिला खनन अधिकारी राजकुमार संगम ने बताया कि वाहन ईपीई से गुजरते हैं, उनकी निगरानी के लिए यह जरूरी है।