फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity system derailed due to storm, remained in darkness for hours

Baghpat News: आंधी से पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था, घंटों रहा अंधेरा

Fri, 15 Sep 2023 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity system derailed due to storm, remained in darkness for hours
-आठ से अधिक कालोनियों में प्रभावित रही बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बरसात के साथ आई तेज आंधी से विद्युत लाइन के तार टूट गए। इसके चलते बिजली व्यवस्था ठप रही। इस दौरान लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।

शुक्रवार सुबह तेज आंधी आने से दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी से सटी कालोनियों के अलावा रामबाग कालोनी, मधुबन कालोनी, छपरौली चुंगी समेत कई जगहों पर विद्युत लाइन के तार टूटकर गिरने से तकरीबन तीन घंटे बिजली प्रभावित रही। वहीं बरसात से कई कालोनियों में मामूली रूप से जलभराव भी हुआ। लोगों को आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं तार टूटकर गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो जाने से लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा। इसके अलावा 10 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति दोपहर तक ठप रही। विद्युत कर्मियों ने जगह-जगह आए फाल्ट को दोपहर तक ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed