फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity supply stalled from city to village, there was an outcry

Baghpat News: शहर से गांव तक ठप रही बिजली आपूर्ति, मचा हाहाकार

Sun, 18 Jun 2023 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled from city to village, there was an outcry
-प्रतिबंध के बाद भी की जा रही बिजली कटौती, पानी को भी तरसे लोग
विज्ञापन

-बारिश से शहर में दो से तीन और देहात में सात से आठ घंटे बिजली रही गुल
-उपभोक्ताओं का सब्र दे रहा जवाब, हाथ के पंखों से करनी पड़ी हवा

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। रविवार को बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज का काम कर दिया। शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश होने के कारण उमस और बढ़ गई। शहर में दो से तीन घंटे और देहात क्षेत्र में सात से आठ घंटे बिजली नहीं आने से लोग बिलबिला उठे। हाथ के पंखों से हवा करनी पड़ी।
शनिवार की शाम को ही मौसम बदला गया था। रविवार सुबह करीब पांच बजे तेज बारिश हुई। बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद ही जिलेभर की बत्ती गुल हो गई। जब तक बारिश होती रही तब तक लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लेकिन जैसे ही बारिश थमी तो उमस ने लोगों को परेशान किया। ऊपर से बिजली ने रह सही कसर पूरी कर दी। शहर की बात करें तो 11 केवी के फीडर कोर्ट रोड, अंबाला रोड, रामनगर, एमजीएम रोड, खान आलमपुरा से जुड़े क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली नहीं आई। इसके साथ ही कमेला काॅलोनी, पुरानी मंडी, बाजोरिया रोड, ग्रीन लैंड, नुमाइश कैंप, जेल चुंगी, टीपी नगर, भगवती काॅलोनी, हुसैन बस्ती, राकेश पुल, जोगियान पुल, चौक फव्वारा, बड़तला, हुसैन बस्ती, प्रेमपुरी, वर्धमान काॅलोनी, वेद विहार, नवादा रोड, गलीरा रोड सहित आदि मोहल्लों में सुबह बारिश होने के चलते ब्रेकडाउन की वजह से बिजली दो से तीन घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के कारण लोग पसीने से तर बतर नजर आए। यहीं नहीं लोगों को बिना बिजली के पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। बिजली कटौती की सबसे अधिक समस्या देहात क्षेत्रों में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति
बड़गांव। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का बुरा हाल है। यहां बिजली आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। रविवार को सुबह करीब तीन बजे बिजली चली गई थी, जो सुबह करीब छह बजे सुचारू हो पाई। वह भी कटों में मिली। हर 15 मिनट में एक कट लगता रहा। 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेशों के बाद बड़गांव क्षेत्रवासियों को कुल मिलाकर दस से बारह घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। रात के समय जंगलों की बिजली पूर्ण रूप से बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप रहने से हुई परेशानी

गागलहेड़ी। कस्बे की विद्युत आपूर्ति रविवार सुबह करीब चार बजे बंद हो गई थी। हल्की बारिश होते ही आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सुबह चार बजे बंद हुई विद्युत आपूर्ति को करीब सुबह आठ बजे चालू किया गया। दिन में भी कई बार विद्युत आपूर्ति के बार-बार कट लगते रहते है। यहां बिजली का सबसे बुरा हाल है। जिसके चलते लोगों को शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। जो बिजली मिलती है, उसमें भी बार-बार कट लगते रहते हैं।
दो बजे सुचारू हो पाई बिजली
देवबंद। सांपला रोड बिजलीघर घर से जुड़े रेलवे रोड सहित कई कॉलोनियों में सुबह दस बजे से विद्युत आपूर्ति बंद थी, जिसे दोपहर दो बजे तक सुचारू किया गया। वहीं, लोगों का आरोप है बार बार ट्रिपिंग ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है। इसकी वजह से घरेलू विद्युत उपकरण भी फुंक रहे हैं। निगम अधिकारी का कहना है की हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट की वजह से आपूर्ति बंद थी। फाल्ट ठीक कर आपूर्ति को चालू कर दिया गया।


रविवार सुबह बारिश होने से बिजली आपूर्ति में दिक्कत आई थी। बारिश से ब्रेकडाउन रहा। जैसे ही बारिश थमी महानगर में बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी थी। सभी एसडीओ और जेई को निर्देश दिए हुए कि वह बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को मिलती रहे।

--संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, (शहरी), विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed