फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity supply stalled for 24 hours in Vikas Bhawan due to fuse blowing

Baghpat News: फ्यूज फुंकने से विकास भवन में 24 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for 24 hours in Vikas Bhawan due to fuse blowing
बागपत। विद्युत लाइन का फ्यूज फुंकने से विकास भवन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से विकास भवन में कई कार्यालयों का काम ठप हो गया। जहां 24 घंटे बाद पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मियों ने फ्यूज ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

विकास भवन की विद्युत लाइन का फ्यूज उड़ने से आपूर्ति मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ठप हो गई थी। जिसके बाद कार्यालयों में लगे इन्वर्टर ठप हो गए और कंप्यूटर भी बंद हो गए। मंगलवार को काम खत्म कर कर्मचारी चले गए। जिसके बाद बुधवार सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो फ्यूज ठीक न होने से आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जबकि इन्वर्टर पहले ही जवाब दे गए थे। जिसके बाद दोपहर तक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, कॉपरेटिव, जिला प्रोबेशन समेत कई विभागों के कर्मचारी खाली बैठे रहे।
विज्ञापन

उधर अधिकारियों की सूचना मिलने के बाद ऊर्जा निगम की टीम पहुंची और फ्यूज ठीक कर विकास भवन की बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इस मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता आरबी कुशवाह का कहना है कि सूचना मिलते ही फ्यूज ठीक करा दिया गया और बिजली आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed