फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity did not come in the house for eight years, the electricity corporation is sending the bill

Baghpat News: आठ साल से घर में नहीं आई बिजली, विद्युत निगम भेज रहा बिल

Mon, 05 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity did not come in the house for eight years, the electricity corporation is sending the bill
बागपत। रमाला गांव में एक विद्युत उपभोक्ता को आठ साल से बिल आपूर्ति दिए ही बिल भेजने का मामला सामने आया। जिसमें विद्युत निगम के एक अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए पीड़ित उपभोक्ता ने 12 दिसंबर को परिवार समेत आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रमाला गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2014 में अपने घर के लिए एक किलोवाट का कनेक्शन लिया था। विद्युत लाइन से अधिक दूर होने के कारण विभाग ने न तो उसके घर तक लाइन लगवाई और न ही उसके घर आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विद्युत निगम ने उसका फिक्स चार्ज वाला बिल भेजना शुरू कर दिया। जिसके लिए वह लगातार शिकायत कर रहा है। निगम के एक अधिकारी ने उसकी समस्या का समाधान करने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत देने की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर उसकी सुनवाई नहीं की गई। प्रमोद ने बताया कि चक्कर लगाकर वह परेशान हो चुका है। अगस्त महीने में उसका 61 हजार रुपये बिल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रिश्वत दे देता तो हो जाते सभी नियम पूरे
प्रमोद ने बताया कि विद्युत निगम ने कुछ समय पहले लाइन से 300 मीटर दूर कनेक्शन दे दिया और आपूर्ति भी जारी करा दी, मगर उसे नियम बताकर वापस टरकाया जा रहा है। अगर वह रिश्वत दे देता तो सभी नियम पूरे हो जाते। शिकायतकर्ता ने अधिकारी पर आरसी जारी कराने की धमकी देने का आरोप लगाया।

कोट...
आठ साल से आपूर्ति नहीं दिए जाने और बिल भेजने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है तो शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। दुर्गेश कुमार जायसवाल, एक्सईएन प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed