फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity Corporation owes 4.64 lakhs on six schools

विद्युत निगम का छह विद्यालयों पर 4.64 लाख बकाया

Sat, 26 Dec 2020 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation owes 4.64 lakhs on six schools
निगम ने बकाया जमा करने पर विद्यालयों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बकाया जमा न करने पर होगी कनेक्शन काटने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के छह विद्यालयों पर ऊर्जा निगम का चार लाख 64 हजार रुपये का बकाया है। बार-बार सूचना देने के बाद भी विद्यालय बकाया का भुगतान नहीं कर रहे हैं। शनिवार को ऊर्जा निगम ने विद्यालयों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। बकाया जमा न करने पर विद्यालयों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी।

विद्युत निगम के जेई नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बे छह विद्यालयों पर निगम का चार लाख 64 हजार रुपये का बकाया है। इनमें कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो पर पर 81 हजार नौ सौ 96 रुपये, प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन पर 78 हजार 73 रुपये, प्राथमिक विद्यालय नंबर चार पर 72 हजार छह सौ 35 रुपये, प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच पर 92 हजार आठ सौ 96 रुपये, प्राथमिक विद्यालय नंबर छह पर 70 हजार 96 रुपये और पूर्व माध्यमिक विद्यालय 68 हजार तीन सौ सात रुपये का बकाया है। निगम की ओर से कई बार विद्यालयों को बकाया जमा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बाद भी बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब सभी विद्यालयों को नोटिस जारी कर बकाए का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बकाया जमा न करने पर संबंधित विद्यालय के कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed