फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electrician killed in Baghpat

Baghpat News: बागपत में बिजली मिस्त्री की हत्या

Wed, 02 Aug 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 02 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Electrician killed in Baghpat
बामनौली गांव के मिस्त्री राजीव उर्फ बिट्टू का फाइल फोटो । स्रोत:परिजन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव से लापता बिजली मिस्त्री को मारकर कृष्णा नदी में फेंक दिए जाने का खुलासा पुलिस ने किया है। आरोपी रिश्तेदार महिला और एक अन्य को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस एनडीआरएफ टीम की मदद से शव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को बामनौली निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके भाई बिजली मिस्त्री राजीव उर्फ बिट्टू (35) को 30 जुलाई की सुबह भगवानपुर गांव निवासी ऋषिपाल घर से बिजली फिटिंग कराने के लिए कहकर साथ ले गया था। 31 जुलाई की शाम भगवानपुर गांव निवासी महिला रिश्तेदार ने फोन पर उन्हें बताया कि राजीव बाइक उसके घर खड़ी करके चला गया था। वह काफी घबराया हुआ था और उसने उसे पांच सौ रुपये भी दिए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रिश्तेदार महिला और ऋषिपाल को पकड़ा।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि राजीव अश्लील वीडियो से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उन्होंने वीडियो लेकर राजीव को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाया और गला दबाकर हत्या कर दी। शव भगवानपुर-कंडेरा मार्ग पर पुल से कृष्णा नदी में फेंक दिया। एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश कर रही है लेकिन घंटों की कोशिश में शव नहीं मिल पाया है। थाना प्रभारी देवेश शर्मा ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है। हत्या की वजह ब्लैकमेलिंग बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव को मामा कहती थी महिला



महिला रिश्तेदार ने बताया कि वह राजीव को मामा कहती थी। उसने पुलिस के सामने दावा किया है कि उसके साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कहकर अनैतिक संबंध भी बनाए। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल अभी बरामद नहीं किया गया है और उसके बरामद होने पर वीडियो मिलती है तो तभी इसकी पुष्टि हो सकेगी।

बामनौली गांव के मिस्त्री राजीव उर्फ बिट्टू का फाइल फोटो । स्रोत:परिजन

बामनौली गांव के मिस्त्री राजीव उर्फ बिट्टू का फाइल फोटो । स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed