फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electrician from Katha village killed, two injured in car collision

Baghpat News: कार की टक्कर से काठा गांव के इलेक्ट्रीशियन की मौत, दो घायल

Mon, 27 Oct 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Electrician from Katha village killed, two injured in car collision
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर चौधरी ढाबे के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार इलेक्ट्रीशियन विकास (30), संदीप निवासी काठा और सुमित निवासी मवीकलां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विकास की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


काठा गांव निवासी इलेक्ट्रीशियन विकास शनिवार शाम अपने साथी संदीप और मवीकलां गांव निवासी सुमित के साथ काम करने के लिए बाइक से खेकड़ा जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेकड़ा के चौधरी ढाबे के समीप सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

वहां आए राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और घायलों के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां विकास की मौत हो गई। जबकि सुमित को उसके परिवार वाले दिल्ली लेकर चले गए, जहां निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

काठा गांव के प्रधान कृष्णपाल ने बताया कि विकास पहले कंपनी में नौकरी करते था, लेकिन कई महीने से गांव में ही इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। इस हादसे में चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। विकास चार भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed