फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electrical wiring spark crops Jlin

विद्युत तारों की चिंगारी से फसलें जलीं

Sat, 26 Nov 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत Updated Sat, 26 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिलाना  में ओगटी गांव के जंगल में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से करीब 50 बीघा ईख की फसल जल गई। आग पर काबू पाने में एक किसान और नौकर झुलस गया। उनको उपचार कराया गया। इसके अलावा हमीदाबाद गांव में लाइन टूटने से 20 बीघा फसल जली।
 सैदपुर गांव निवासी किसान जगदीश, श्योराम, महताब समेत कई की ओगटी गांव के जंगल में खेत है। उनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार को तेज हवा चलने से विद्युत लाइन टूटकर खेत में गिर गई। इससे ईख की फसल में आग लग गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने आसपास के नलकूपों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझी, तब तक करीब 50 बीघा ईख की फसल जल चुकी थी। आग बुझाने में किसान श्योराम और उनका नौकर राजू झुलस गए। उनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। इसके अलावा हमीदाबाद गांव में विद्युत लाइन टूटकर गिरने से किसान रमेश की 12 बीघा, सतीश और कृष्णपाल की 5-5 बीघा ईख की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड और लोगों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइन जर्जर हो रही है। शिकायत करने के बाद भी ऊर्जा निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने अफसरों से जर्जर लाइन बदलवाने और फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

उधर बड़ौत के लोयन गांव में शुक्रवार की सुबह खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से सैकड़ों बीघे ईख जल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पर ऊर्जा निगम के अफसर मौके पर नहीं पहुंचे। आक्रोशित किसानों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। लोयन गांव के जंगल में खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है। शुक्रवार को भी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से लोयन गांव के मुकेश प्रधान की 35 बीघा ईख, ईश्वर की 10 व ओमप्रकाश की 15 बीघे ईख जल गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने पानी व मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन सूचना के बाद भी ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे आक्रोशित किसानों ने डा. प्रताप लोयन के नेतृत्व में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जेई पवन कुमार का कहना था कि जांच कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष, ओमकार, नवीन, जयपाल, अरविन्द, नीरज, धर्मेन्द्र, हरेन्द्र, अनिल, राकेश, संजीव शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed