{"_id":"64a46232be0de538c0048f09","slug":"electric-wires-explode-at-many-places-due-to-high-voltage-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1443-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाई वोल्टेज आने से कई स्थानों पर विद्युत तारों में हुए धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाई वोल्टेज आने से कई स्थानों पर विद्युत तारों में हुए धमाके
विज्ञापन
बड़ौत। मंगलवार को नगर में कई जगहों पर हाई वोल्टेज आने से विद्युत तारों में धमाके हुए और उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फुंक गए।
सोमवार की रात्रि नगर के भगवान महावीर मार्ग, खिरनी मोहल्ला, नेहरू रोड, नई मंडी में अचानक हाई वोल्टेज हो गई। विद्युत तारों में जोरदार धमाकों के साथ आतिशबाजी हुई। अचानक हुए धमाकों से मौके पर भगदड़ भी मच गई। खिरनी मोहल्ले में तेज धमाकों की आवाज से मोहल्लेवासी भयभीत हो गए। हाई वोल्टेज से उपभोक्ताओं के फ्रिज, पंखे, बल्ब समेत अन्य विद्युत उपकरण तक फुंक गए। बिजली कर्मचारियों को कई बार फोन किए, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं हुए। बाद में मोहल्ले वालों ने मुख्य शिकायत केंद्र पर खुद जाकर सूचना दी। सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद तो कर दी गई, लेकिन एक घंटे तक भी कोई मौके पर भी नहीं पहुंचा।