{"_id":"5f0f415f8ebc3e6374562ee6","slug":"electric-train-will-run-soon-on-delhi-shamli-rail-route-kahkra-news-mrt491301580","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर जल्द दौडे़गी इलेक्ट्रिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर जल्द दौडे़गी इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। रेलवे ने दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करा दिया है। लॉकडाउन से पूर्व लगाए गए बिजली के खंभों पर अब ब्रैकेट और तार लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे नगर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
बागपत, शामली और सहारनपुर के अधिकांश लोग दिल्ली तक ट्रेनों से ही यात्रा करते हैं। बसों के मुकाबले उन्हें ट्रेनों में यात्रा करना सस्ता पड़ता है। रेलवे ने वर्ष 2020 के शुरुआत में इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने का निर्णय किया था। साथ ही मार्ग पर विद्युत पोल लगाने का कार्य शुरू कराया था। देश में लॉकडाउन शुरू होने से पूर्व ही इस मार्ग पर ज्यादातर बिजली के खंभे लगाए जा चुके थे। मगर, लॉकडाउन शुरू होने के बाद बिजली खंभों पर ब्रैकेट के साथ ही बिजली के तार लगाने का कार्य अधर में लटक गया था। अब अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद रेलवे ने ब्रैकेट और बिजली के तार लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।
ठेकेदार जसवंत कुमार ने बताया कि कई टीमों को बिजली खंभों पर ब्रैकेट लगाने के लिए लगाया गया है। साथ ही दूसरी टीम विद्युत तार डालने में जुटी है। उम्मीद जताई कि एक माह के अंदर कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। इसके बाद मार्ग पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ती दिखाई देगी। उधर, कार्य शुरू होने से नगर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
जुलाई तक पूरा होना था काम
ठेकेदार जसवंत कुमार ने बताया कि पूर्व मेें जुलाई माह तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य था। मगर, लॉकडाउन की वजह से कार्य रोक दिया गया। गाजियाबाद के लोनी तक कार्य पूरा हो चुका है। इससे आगे अब तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है।