फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election will be held from old delimitation, reservation of wards will start again

Baghpat News: पुराने परिसीमन से होगा चुनाव, वार्डों का आरक्षण दोबारा शुरू

Thu, 22 Dec 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Election will be held from old delimitation, reservation of wards will start again
बागपत। नगर पालिका का चुनाव अब पुराने परिसीमन से होगा। क्योंकि सीमा विस्तार हाईकोर्ट ने निरस्त होने के बाद सरकार फिलहाल सुप्रीम कोर्ट नहीं जा रही है। इसलिए ही पुराने परिसीमन के आधार पर वार्डों का आरक्षण शुरू हो गया है अब सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली गांव को हटाकर वार्डों के आरक्षण का प्रस्ताव भेजना होगा। इसके साथ ही तीनों गांवों के प्रधानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका में सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद को शामिल करते हुए शासन ने 21 सितंबर 2022 को सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी। जिसके बाद सीमा विस्तार के विरोध में कई लोग हाईकोर्ट में चले गए। जहां दो गांवों नयागांव हमीदाबाद व पाली के प्रधानों की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। वहीं सभासद सोनू व अहसान की याचिका पर सुनवाई की गई।
विज्ञापन

इन दोनों ने याचिका दायर करते हुए कहा था कि सीमा विस्तार पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल सात दिन का समय दिया, जबकि एक दिन पहले 15 दिन का समय बताया था। इस कारण वह अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करा सके। इस पर ही हाईकोर्ट ने सीमा विस्तार की अधिसूचना को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद कहा जा रहा था कि सरकार जल्द ही हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है, लेकिन इसको लेकर 16 दिन बीतने के बावजूद सरकार अभी तक सुप्रीम कोर्ट नहीं गई। वहीं अब उप्र शासन के अनु सचिव महावीर प्रसाद ने डीएम को पत्र भेजा है। जिसमें बागपत नगर पालिका के पुराने परिसीमन के आधार पर वार्डों का दोबारा से आरक्षण का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा गया है।
यह प्रस्ताव जल्द भेजने को कहा है और इसलिए ही प्रशासन ने वार्डों का आरक्षण पुराने परिसीमन से तय करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिससे इसे शुक्रवार तक शासन को भेजा जा सके। इससे यह साफ हो गया है कि बागपत नगर पालिका के चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर कराए जाएंगे।
--
तीन गांवों के प्रधानों को मिली बड़ी राहत
नगर पालिका का सीमा विस्तार निरस्त होने के बाद भी यह माना जा रहा था कि सरकार जल्द सुप्रीम कोर्ट जाएगी। जिससे तीन गांवों सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली के प्रधानों का कार्यकाल बढ़ने को लेकर संशय था। मगर अब नगर पालिका का चुनाव पुराने परिसीमन से कराया जाना लगभग तय होने से तीनों गांवों के प्रधानों को बड़ी राहत मिली है।

कोट...
शासन से पुराने परिसीमन के आधार पर वार्डों के आरक्षण का प्रस्ताव मांगा है। यह प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा। चुनाव किस आधार पर होगा, इस बारे में यहां से तय नहीं किया जा सकता है। यहां से केवल प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। - प्रतिपाल चौहान, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed