फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Elderly mother falls into Yamuna during prayer, son jumps to save her; diver rescues both in Baghpat

Baghpat: पूजा करते समय यमुना में गिरी मां, बचाने के लिए बेटा भी कूदा, गोताखोर ने ऐसे बचाई दोनों की जान

Wed, 15 Oct 2025 12:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 15 Oct 2025 12:50 PM IST
सार

बागपत के पक्काघाट पर पूजा के दौरान मां का पैर फिसलने से वह यमुना में गिर गईं। बेटा बचाने के लिए कूद पड़ा लेकिन दोनों बहने लगे। तभी गोताखोर आजाद ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Elderly mother falls into Yamuna during prayer, son jumps to save her; diver rescues both in Baghpat
महिला और उसके बेटे को गोताखाेरों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में पक्काघाट पर मंगलवार सुबह एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला जब एक वृद्ध मां यमुना नदी में गिर गईं और बेटे ने बिना देर किए उनकी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज था, जिससे दोनों बहने लगे।

विज्ञापन

तभी घाट पर मौजूद गोताखोर आजाद ने आवाज सुनते ही तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और कुछ ही पलों में मां-बेटे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में सपा का नया समीकरण: 17 साल बाद गुर्जर नेता को जिलाध्यक्ष की कमान, कर्मवीर गुमी का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और गोताखोर की बहादुरी की सराहना की। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गोताखोर आजाद ने बताया कि वृद्ध महिला पूजा करने आई थीं, तभी उनका पैर फिसला और वह नदी में गिर गईं। बेटा उन्हें बचाने के लिए कूद पड़ा लेकिन तेज बहाव में फंस गया। समय रहते मदद मिलने से दोनों की जिंदगी बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed