{"_id":"6867651f7906d836a600dca7","slug":"elderly-man-found-murdered-on-tubewell-roof-in-baghpat-sikheda-strangulation-suspected-2025-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नलकूप की छत पर सो रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में हत्या, गला दबाने व आग से जलाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नलकूप की छत पर सो रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में हत्या, गला दबाने व आग से जलाने की आशंका
Fri, 04 Jul 2025 10:52 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:52 AM IST
सार
बागपत के सिखेड़ा गांव में नलकूप की छत पर सो रहे 60 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के गले पर चोट और पैरों में झुलसन के निशान मिले। गला रस्सी से दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : amarujala
विस्तार
सिखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब नलकूप की छत पर सो रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में लाश मिली। मृतक की पहचान 60 वर्षीय लाला पुत्र बेगराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लाला पिछले 32 वर्षों से गांव के बाहर स्थित नलकूप और कोल्हू पर अकेले ही रह रहा था। वह अविवाहित था और कोल्हू को ठेके पर देता था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि कमरे की खिड़की और बेड जला हुआ है, जबकि लाला का शव पास में ही पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान और पैर झुलसे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में आशंका है कि बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के लिए कमरे में आग लगाई गई। हत्या में रस्सी का इस्तेमाल होने की संभावना जताई गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सीओ रोहन चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्रामीणों के अनुसार लाला का किसी से कोई सीधा विवाद नहीं था, लेकिन हत्या की वजह क्या है, ये पुलिस जांच का विषय है।