फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Elderly farmers said, they will spend the night on the highway till the agricultural law is returned

बुजुर्ग किसानों ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक हाईवे पर गुजारेंगे रात

Sun, 20 Dec 2020 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Elderly farmers said, they will spend the night on the highway till the agricultural law is returned
बुजुर्ग किसानों ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक हाईवे पर गुजारेंगे रात
विज्ञापन

बड़ौत। नये कृषि कानून के विरोध में औद्योगिक पुलिस चौकी पर धरने में बुजुर्ग भी डटे हैं। धरना स्थल पर पहुंचे बुजुर्गों ने कहा किसान को गर्मी, सर्दी झेलनी ही पड़ती है।
बड़ौली गांव के 95 वर्षीय बुजुर्ग दरियाव सिंह ने कहा कि पूरी रात हाईवे पर लगे तंबू मेें गुजारी। उनका कहना है कि किसान के लिए सर्दी-गर्मी क्या उसे तो पूरे साल खेत में रहना पड़ता है। सर्दी के बचने के लिए अलाव की व्यवस्था कर ली थी। कहा कि हमें सर्दी से कोई दिक्कत नहीं सरकार से जवाब मिलने में हो रही देरी से परेशानी है।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान तेजपाल का कहना है कि हम लोग घर-परिवार को छोड़कर आए हैं, समाधान चाहिए। किसान तीन से चार डिग्री में जब खेत में पानी देता है तो उसे क्या ठंड लगेगी। किसान पीछे हटने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग निर्भय सिंह का कहना है कि सर्दी से नहीं कृषि कानून से डर है। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। यह धरना तभी खत्म होगा, जब सिंघु बार्डर पर चल रहा धरने पर कोई अंतिम फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed