{"_id":"61f6d17446c39f313f0c2950","slug":"elderly-and-divyang-voters-above-80-years-of-age-will-be-able-to-cast-their-votes-from-home-baghpat-news-mrt575117846","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर घर से डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर घर से डाल सकेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएलओ को भरकर देना होगा फार्म 12डी
डाक से घर पहुंचाए जाएंगे बैलेट पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दस फरवरी को होने वाले मतदान में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों को घर से मतदान करने की अनुमति रहेगी। इसके लिए मतदाताओं को बीएलओ को फार्म 12 डी भरकर देना होगा। ऐसे मतदाताओं को डाकघर के माध्यम से घर पर मतदान करने के लिए बैलेट पेपर पहुंचाए जाएंगे। पोस्टल वोट को ट्रेजरी में जमा कराया जाएगा और मतगणना के दिन मतगणना स्थल पर पहुंचाए जाएंगे।
भारत निर्वाचन आयोग ने 80 से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए बैलेट पेपर पर वोट डलवाने की व्यवस्था की हैै। इसके लिए मतदाताओं को मतदान से पूर्व निर्वाचन कार्यालय में सूचना देनी होगी और बीएलओ को बैलेट पेपर के लिए फार्म 12 डी भरकर देना होगा। ऐसे मतदाताओं को डाक के माध्यम से बैलेट पेपर भिजवाया जाएगा। मतदान के बाद मतदाता का बैलेट पेपर ट्रेजरी में जमा कराया जाएगा। मतगणना के दिन मतदाता का पोस्टल बैलेट पेपर सीधे मतगणना स्थल पर पहुंचाया जाएगा।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि जिले में 17357 मतदाता 80 साल से अधिक आयु के है और 6019 दिव्यांग मतदाता है। बुजुर्ग और दिव्यांग फार्म 12 डी भरकर घर से बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कर सकते है। घर से मतदान करने के लिए मतदाता को मतदान से पूर्व सूचना देनी होगी। जिले में विधान सभा चुनाव के लिए 15 हजार बैलेट पेपर मंगवाए गए है। वोट डालने के बाद सील पैक कर कोषागार में रखवाया जाएगा। बैलेट पेपर को दस मार्च को कोषागार से मतगणना स्थल पर भिजवाया जाएगा।