फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Elder died in conflict over spitting

शराब पीने के बाद थूकने पर हुए संघर्ष में बुजुर्ग की मौत

Tue, 30 Mar 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Elder died in conflict over spitting
बागपत मर्डर :::::: बड़ौत के वाजिदपुर गांव में मृतक बारु सिंह की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं। - फोटो : BARAUT
वाजिदपुर गांव का मामला, संघर्र्ष में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव में दुल्हैंडी पर शराब पीने के बाद थूकने पर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
वाजिदपुर गांव में दुल्हैंडी पर शराब पीने के बाद थूकने पर देवानंद और सतबीर पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इस संघर्ष में एक पक्ष की ओर से देवानंद पुत्र बारू सिंह, बारू पुत्र पलटू, आकाश पुत्र देवानंद, सुषमा पत्नी देवानंद, अशोक पुत्र बारू तथा दूसरे पक्ष से सतबीर पुत्र संजय सिंह, सुरेशपाल पुत्र समय सिंह, ललित, सोनू व सुदेश पुत्रगण सुरेशपाल, ज्योति पुत्री सुरेशपाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बारू (65) ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर, गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि बारू के पुत्र देवानंद की ओर से सतबीर व सुरेश पुत्रगण समय सिंह, बबलू व सूरज पुत्रगण सतबीर सिंह, सचिन, ललित, सोनू व विनीत पुत्रगण सुरेश निवासी वाजिदपुर के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। अब बारू की मौत होने पर हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बेची जा रही है शराब
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में एक पक्ष खुलेआम शराब बेचता आ रहा है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। दूसरे पक्ष द्वारा शराब बेचे जाने का विरोध किया जा रहा था। इसी को लेकर संघर्ष हुआ। उधर, सीओ आलोक कुमार का कहना है कि मामले की जां कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed