{"_id":"5ed698948ebc3e90602ac360","slug":"eight-arrested-in-the-rattaul-uproar-case-65-sued-kahkra-news-mrt484476768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल बवाल मामले में आठ गिरफ्तार, 65 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल बवाल मामले में आठ गिरफ्तार, 65 पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। गांव रटौल में सोमवार की शाम हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों के 15 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दबिश देकर दोनो पक्षों के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार की शाम क्षेत्र के गांव रटौल में लहचौड़ा मार्ग पर दौड़ लगाते समय दो वर्गों के युवकों में मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर घरों में घुसकर हमला करने का आरोप भी लगाया था। मामला दो वर्गा से जुड़ा देख पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू कर लिया था। साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट और बलवे आदि की धाराओं में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की ओर से सुरेंद्र सोलंकी और दूसरे पक्ष की ओर से जावेद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें दोनों पक्षों के 15 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही 50 लोगों को अज्ञात दर्शाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। दोनों पक्षों की तहरीरों पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।