फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Effigy of BJP district president burnt

भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका

Sun, 04 Feb 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 04 Feb 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Effigy of BJP district president burnt
बागपत कचहरी में भाजपा नेता का पुतला फूंकते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस ने अधिवक्ता पर हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया। उधर, अधिवक्ताओं ने आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाकर भाजपा के जिला अध्यक्ष का  पुतला फूंका। वकीलों ने कहा जिलाध्यक्ष संजय खोखर गलत लोगों का साथ दे रहे हैं। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के निकट अधिवक्ता जसपाल राणा पर हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने सरूरपुर गांव निवासी सुनील पुत्र कर्ण सिंह, मनोज एवं अभिषेक पुत्र अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। उधर, शनिवार को इस प्रकरण में अधिवक्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


हमले की निंदा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जिस समय वह वारदात हुई भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर मौजूद थे। उन पर आरोपियों की मदद करने का आरोप भी लगाया । वकीलों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका और भाजपा हाईकमान से उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दयानंद शर्मा, सोमेंद्र ढाका, नरेंद्र पंवार, महेंद्र बंसल, सोहन पाल गुर्जर, नरेंद्र मान, आजाद धामा, संजय पंवार, रवि कांत भारद्वाज, मनीष विश्वकर्मा, लोकेेंद्र अधाना, देवेंद्र धामा, जसपाल राणा, इंद्रपाल गुर्जर, मुनेंद्र राणा, कर्म सिंह भाटी मौजूद रहे।


प्रकरण से कोई लेना देना नहीं : संजय खोखर
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि जिस वक्त कलक्ट्रेट के सामने यह प्रकरण हुआ वह हाईवे से गुजर रहे थे। कुछ देर मौके पर रुक गए। इस प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed