फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eating carrot pudding makes more than a hundred wretches and baratis ill

गाजर का हलवा खाने से सौ से ज्यादा घराती और बराती बीमार

Sat, 29 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eating carrot pudding makes more than a hundred wretches and baratis ill
खेकड़ा (बागपत)। गांव नूरपुर गढ़ी में शादी समारोह में गाजर का हलवा खाने से सौ से अधिक बराती और घराती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को खाना खाने के कुछ देर बाद ही उलटी दस्त शुरू हो गए। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। सभी बीमार रिश्तेदारों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से कई की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

गांव नूरपुर गढ़ी निवासी चिंताराम की पुत्री की बरात बृहस्पतिवार की रात रटौल क्षेत्र के गांव भगौट से आई थी। गांव पहुंचते ही बरात का भव्य स्वागत किया गया। लड़की पक्ष ने लजीज व्यंजन तैयार करा रखे थे। इनमें गाजर का हलवा भी शामिल था। परिजनों के मुताबिक चढ़त के बाद बराती और घरातियाें ने मीठे यानि गाजर के हलवे से खाने की शुरूआत की। इसके खाते ही बरातियों और घरातियों में शामिल रिश्तेदारों गीता, किरण, प्रियंका, अरविंद, अमन, मंगू, उमेश, मदन, जगदीश, संदीप, पप्पू, पुष्पा सहित करीब सौ से ज्यादा की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उलटी दस्त शुरू हो गए। इससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष शादी समारोह को भूलकर बीमार रिश्तेदारों की देखरेख में जुट गया। हालत बिगड़ने पर कई को तुरंत बीमार रिश्तेदारों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से कुछ की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर ने इसे फूड प्वाइजनिंग बताई। कहा सभी बीमार लोगाें की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

मिलावटी मावा तो जिम्मेदार नहीं?
खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. ताहिर ने आशंका जताई कि इस तरह के हालात खाने में कोई जहरीला जंतु गिरने हो सकते है। इसके अलावा मिलावटी मावे से हलवा तैयार करने पर भी ऐसा हो सकता है। बता दें कि होली पर्व नजदीक है। ऐसे में मिलावटी का काला धंधा करने वाले भी सक्रिय है। जनपद में बड़े पैमाने पर मिलावटी मावा तैयार किया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की ओर से पूर्व में मारे गए छापों में इसकी पोल भी खुल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरा तफरी के माहौल में विदा हुई दुल्हन
खेकड़ा। घरातियों और बरातियों की अचानक तबियत बिगड़ने से शादी समारोह में अफरातफरी का माहौल बन गया। हर कोई बीमार रिश्तेदारों की देखरेख में जुट गया। इसी माहौल में शादी की सभी रस्में पूरी कर दुल्हन को ससुराल के लिए विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed