फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eat protein rich diets and green vegetables

प्रोटीन युक्त डायट व हरी सब्जियों का करें सेवन

Mon, 17 May 2021 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Eat protein rich diets and green vegetables
बड़ौत। प्राणायाम एवं योग बहुत जरूरी है। संक्रमित होने पर पानी की कमी न होने दें। प्रोटीनयुक्त डायट जरूर लें। हरी साग-सब्जी का सेवन जरूरी है। जिससे प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। घर से जरूरी होने पर ही निकलें। डबल मास्क का प्रयोग करें और भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के मुताबिक कोरोना रोधी टीका सुरक्षित है। निर्धारित आयु वर्ग के लोग टीकाकरण जरूर कराएं, जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

सवाल- कोरोना संक्रमण की पहचान कैसे की जा सकती है?
जवाब- लगातार बुखार आना, सर्दी, जुकाम, स्वाद एवं सुंगध का गायब होना और आंखें लाल होना लक्षण माने जाते हैं।
सवाल- क्या बुखार आने पर जांच कराना जरूरी है?
जवाब- हां, अगर लगातार बुखार आ रहा है तो कोविड की जांच जरूर कराएं।
सवाल- क्या आरटीपीसीआर की जांच भरोसेमंद हो सकती है?
जवाब- हां, आरटीपीसीआर की जांच ठीक है। इससे हल्का लक्षण होने पर भी पता चल सकता है।
सवाल- बिना ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन लेवल के कम होने की कैसे जानकारी मिलेगी?
जवाब- अगर मरीज एक मिनट में 24 बार सांसे ले रहा है और सांस फूल रही है तो ऑक्सीजन लेवल कम होने के संकेत हैं।
सवाल- मधुमेह एवं रक्तचाप के मरीज कैसे स्वस्थ रह सकते हैं?
जवाब- मधुमेह एवं रक्तचाप मरीज दवा लेते रहें और समय-समय पर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed