{"_id":"687774441d6b5acd010a76e5","slug":"eastern-peripheral-expressway-accident-mason-killed-wife-and-labourers-injured-in-pickup-truck-collision-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल पर पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, राज मिस्त्री की मौत, पत्नी और कई मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल पर पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, राज मिस्त्री की मौत, पत्नी और कई मजदूर घायल
Wed, 16 Jul 2025 03:15 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 16 Jul 2025 03:15 PM IST
सार
बागपत के रटौल क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में मिर्जापुर नसरुलपुर के मिस्त्री रियाज की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और कई मजदूर घायल हुए। शहनाज को मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सरफाबाद गांव के समीप मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे से आ रही पिकअप टेम्पो उससे टकरा गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एक राज मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सहित कई मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
रियाज(33) पुत्र मिजाज, सम्भल जिले के मिर्जापुर नसरुलपुर गांव का रहने वाला था और राज मिस्त्री का काम करता था। वह अपनी पत्नी शहनाज, दो बच्चों और करीब 12 मजदूरों के साथ हरियाणा के झज्जर काम पर जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
जब इनकी पिकअप टेम्पो सरफाबाद गांव के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पिकअप ट्रक से टकराई और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे रियाज, उसकी पत्नी शहनाज, शीशपाल और अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही रियाज की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया। शहनाज की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य मजदूर प्राथमिक इलाज के बाद घर लौट गए हैं।