{"_id":"656c742464f9b09c2b0afdc9","slug":"e-rickshaw-overturns-in-drain-on-highway-two-people-injured-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4463-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे किनारे नाले में पलटी ई-रिक्शा, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे किनारे नाले में पलटी ई-रिक्शा, दो लोग घायल
विज्ञापन
-गलत साइड में तेज गति से आ रही कार से बचने के चक्कर में हुआ हादसा
फोटो संख्या 1
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के नजदीक रविवार को सवारियाें से भरी एक ई-रिक्शा पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं अन्य को मामूली चोटें आई हैं। आसपास रहने वाले लोगाें ने घायलों को नाले से निकालकर सीएचसी पहुंचाया।
रविवार को बावली चुंगी से सवारियों लेकर आ रही एक ई-रिक्शा छपरौली चुंगी के नजदीक गलत साइड से आ रही कार को बचने के चक्कर में हाईवे किनारे पलट गई। घटना के बाद कार चालक भाग निकला। उधर, ई-रिक्शा में सवार बड़ौत निवासी लियाकत व जमील घायल हो गए। वहीं बड़ौली निवासी नीरज, दीपक व आरती को मामूली चोटें आईं। आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।