फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dynasty of rich families and livestock owners will return

होंगे संपन्न परिवारों और पशुपालकों के गोवंश

Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dynasty of rich families and livestock owners will return
पशु चिकित्साधिकारी गणना कर पशुओं को करेंगे चिंहित
विज्ञापन

सरुरपुर गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर सक्रिय हुआ प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। संपन्न परिवार और किसानों के गोवंश को चिंहित कर उन्हें लौटाया जाएगा। सीडीओ ने पशु चिकित्साधिकारी से सरुरपुर गांव के गोआश्रय स्थल के गोवंश को चिंहित करने के निर्देश दिए हैं।

सरुरपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव के गो आश्रय स्थल के पशुओं के फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा गो आश्रय स्थल से रात्रि में पशु बाहर निकल कर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कारण किसान रात-रात में फसलों की रखवाली करने के लिए विवश हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को मामले की जांच करने और गो आश्रय स्थल में उपस्थित गो वंश को चिंहित कर कौन सा पशु किसका है की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं की पहचान कर उनके मालिकों की सूची बनाने और संपन्न परिवार अथवा किसान के पशुओं को लौटाने के निर्देश दिए। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने बताया कि संपन्न परिवार एवं किसानों के गोवंश पशुओं को लौटाया जाएगा। जिला पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से पशुओं की गणना एवं चिंहित कर उनके मालिकों का पता लगाकर गोवंश को लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed