{"_id":"6265865118f69406705690ff","slug":"during-the-exam-complete-sleep-is-necessary-along-with-nutritious-food-baghpat-news-mrt585776671","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के दौरान पौष्टिक आहार लेने के साथ पूरी नींद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के दौरान पौष्टिक आहार लेने के साथ पूरी नींद जरूरी
विज्ञापन
गणित और विज्ञान के सूत्रों को लिख-लिखकर करें याद, विज्ञान के चित्रों पर दें ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परीक्षा का समय नजदीक आ गया है और तैयारी में जुटे छात्रों की टेंशन बढ़ रही है। शिक्षक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पौष्टिक आहार के साथ पूरी नींद लेने की सलाह दे रहे हैं। रट्टा मारने के बजाए गणित और विज्ञान के सूत्रों को लिख-लिखकर याद करने की सलाह दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि लिखकर याद करने से परीक्षा की तैयारी में आसानी होती है। शिक्षकों ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी है। शिक्षक छात्रों को गणित और विज्ञान के सूत्रों को लिख-लिखकर याद करने की सलाह दी है।
विज्ञान के चित्रों पर दे ध्यान
चित्रों के बिना विज्ञान की तैयारी अधूरी है। परीक्षा की तैयारी करते समय थ्योरी के साथ-साथ चित्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। चित्रों के बिना परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त नहीं किए जा सकते हैं। - दुर्गेश शर्मा
जितना पूछा जाए उतना ही उत्तर दें
परीक्षा की छात्र शांत मन से तैयारी करें। परीक्षा में उतना ही उत्तर दें, जितना पूछा जाए। परीक्षा की तैयारी सलेबस के आधार पर ही करें। रात में समय से सोए और पूरी नींद लें। - रीना यादव
विज्ञापन
लिख-लिखकर करें सूत्रों को याद
परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी न हो इसके लिए विज्ञान और गणित के सूत्रों को लिख-लिखकर याद करना चाहिए। लिखकर याद करने से सूत्रों को आसानी से याद किया जा सकता है। इससे प्रश्न हल करने में आसानी रहती है। परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करते समय कठिन प्रश्न हल करने में समय बर्बाद न करें। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पहले आसान प्रश्नों को हल करें। - चारु जैन
आत्मविश्वास और लगन के साथ करें तैयारी
-किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आत्मविश्वास और लगन के साथ-साथ समय प्रबंधन बहुत जरूरी है। लगन और समय प्रबंधन के साथ की गई तैयारी से आसानी से सफलता को प्राप्त की जा सकती है।-फारूख