फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dumping ground dispute could not be resolved in measurement of revenue team

Baghpat News: राजस्व टीम की पैमाइश में नहीं हो सका डंपिंग ग्राउंड के विवाद का समाधान

Sat, 24 Jun 2023 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Dumping ground dispute could not be resolved in measurement of revenue team
फोटो 15
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे में लहचौड़ा मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड की जमीन पर चल रहे विवाद का समाधान कराने के लिए राजस्व टीम पहुंची और पैमाइश की। मगर दिनभर मशक्कत करने के बाद भी राजस्व टीम विवाद का समाधान नहीं करा पाई, जहां अब दोबारा पैमाइश के लिए टीम भेजी जाएगी।

कस्बे के नगर पंचायत बनने के बाद कूड़ा निस्तारण के लिए लहचौड़ा मार्ग के नंगला भान जंगल में डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। जिस पर सरफाबाद गांव के किसानों ने जमीन अपनी बताते हुए कूड़ा डालने का विरोध शुरू कर दिया, जिसमें किसानों ने चकबंदी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मामला अधिकारियों के पास पहुंचने पर शनिवार को सहायक चकबंदी अधिकारी उमर अब्दुल्ला, कानूनगो चकबंदी चन्द्र प्रकाश, अनिल कुमार, लेखपाल मंजीत और राजस्व विभाग के अधिकारी डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचे, जहां उन्होंने दो किसानों की जमीन की पैमाइश की तो जमीन पूरी मिली। लेकिन डंपिंग ग्राउंड की जमीन का विवाद का समाधान नहीं करा पाये। सहायक चकबंदी अधिकारी उमर अब्दुल्ला ने बताया कि पूरे सेक्टर की पैमाइश के बाद ही निस्तारण कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed