{"_id":"58fbab034f1c1be6398b5b09","slug":"dukan-mein-11-kishore-kaam-karte-mile","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में 11 किशोर काम करते मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में 11 किशोर काम करते मिले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने शहर में छापे मारे। इस दौरान दुकानों में 11 किशोर काम करते मिले। इन दुकानदारों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कराए जाएंगे। उप्र शासन ने प्रदेशभर में दुकानों पर किशोरों से काम कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को मेरठ के सहायक श्रम आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में श्रम विभाग के अधिकारियों ने बड़ौत शहर क्षेत्र में छापे मारे। उन्होंने दिल्ली बस स्टैंड पर शिवम चाचा का ढाबा, सांवरिया रेस्टोरेंट, चौधरी टेलीकॉम, रामपाल स्वीट्, कोताना रोड पर यूनिक ऑटोमोबाइल, राजधानी ऑटोमोबाइल, बबलू ऑटो सर्विस सेंटर, वासु सर्विस सेंटर, बिजरौल रोड पर इमरान फर्नीचर, विशंभर प्रसाद कदम प्रसाद किराना मर्चेंट और नगर पालिका मार्केट में लक्ष्मी शूट सेंटर पर छापे मारे तो वहां किशोर काम करते मिले।
सहायक श्रम आयुक्त सुमित कुमार ने बताया संबंधित दुकानदारों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर होगा और दुकानदारों को दंडित कराने की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया छापे की कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी। उनके साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी हेमंत कुमार, मानसिंह, मदन पाल आदि रहे।