फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to the protest, the municipality team returned without action

विरोध के चलते पालिका टीम बिना कार्रवाई लौटी

Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to the protest, the municipality team returned without action
गली के बाहर ईओ से विरोध प्रकट करते लोग - फोटो : BAGHPAT
महावीर कॉलोनी में घर के बाहर बनी सीढ़ियां तोड़ने गई थी टीम, लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। महावीर कॉलोनी में गली से अतिक्रमण हटाने के लिए घर के बाहर बनी सीढ़ियां तोड़ने गई नगर पालिका की टीम का लोगों ने विरोध किया। इसके चलते पालिका की टीम चेतावनी देकर लौट गई। उधर, गली के कुछ लोगों ने नगर पालिका द्वारा घर के बाहर बनाई गई सीढ़ियां नहीं तोड़ने पर नाराजगी भी जताई है।

ईओ ललित कुमार आर्य मंगलवार को पुलिस बल के साथ महावीर कॉलोनी में गली में घर बाहर बनाई गई सीढ़ियों को तुड़वाने के लिए पहुंचे। लोगों ने टीम का विरोध कर दिया। इस पर वह लोगों को चेतावनी देकर लौट आए। गली के डॉ महावीर सिंह, सोनू, ओमपाल, चरण सिंह खोखर, रामपाल सिंह का कहना है कि गली में सीढ़ियां बनाने के कारण लोगों को रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने के लिए घर के बाहर बनाई गई सीढ़ियों को तुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed