फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to the absence of a management committee, the promotion and pay scale of 250 teachers is in danger.

Baghpat News: प्रबंध समिति नहीं होने से 250 शिक्षकों की पदोन्नति व वेतनमान पर संकट

Wed, 03 Dec 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Due to the absence of a management committee, the promotion and pay scale of 250 teachers is in danger.
- जिले के 38 माध्यमिक विद्यालयों में नहीं है प्रबंध समिति, प्रबंधक को होता है प्रस्ताव देने का अधिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 250 शिक्षकों की पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान व एसीसी पर संकट गहराने लगा है। इन विद्यालयों में प्रबंध समिति नहीं होने के कारण प्रस्ताव नहीं भेजा सकता है। अब शिक्षकों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से प्रस्ताव भेजने के लिए किसी अधिकारी को अधिकृत करने की मांग की है।
जिले के 38 माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध समिति नहीं है। पहले यहां राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी सौंप रखी थी, जिसके बाद उन्हें यहां से हटा दिया गया था। इन विद्यालयों में 250 से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। शिक्षकों को दस साल में चयन वेतनमान व 12 साल में प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाता है। 16 साल में पदोन्नति दी जाती है। यहां प्रबंध समिति नहीं होने के कारण लाभ मिलने पर शिक्षकों पर संकट आ खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान व एसीसी का लाभ देने के लिए शिक्षकों का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है, लेकिन 38 विद्यालयों के शिक्षकोें को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके लिए शिक्षकों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से किसी अधिकारी को अधिकृत करने की मांग की है, ताकि शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
- शिक्षकों को पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान व अन्य का लाभ दिलाने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक से मंगलवार को प्रतिनिधि मंडल मिला था। उनसे मांग की गई है कि जिन विद्यालयों में प्रबंध समिति नहीं है वहां डीआईओएस या अन्य किसी अधिकारी को अधिकृत किया जाए। - प्रमोद प्रकाश शर्मा

- शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण ही जिले के 38 विद्यालयों में प्रबंध समिति का चुनाव नहीं हो पा रहा है। इससे काफी शिक्षकों को लाभ नहीं मिल पाएगा। इससे पहले भी कई बार चुनाव करवाने की मांग कर चुके हैं। यदि चुनाव नहीं कराया जाता तो प्रबंध संचालक की नियुक्ति की जाए। - अजय राज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed