फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to non-payment of electricity bills, bank loans to deposits declined

किसानों की बैठक में बकाया भुगतान न होने तक बिजली बिल, बैंक कर्ज जमा करने से इंकार

Wed, 19 Oct 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 19 Oct 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Due to non-payment of electricity bills, bank loans to deposits declined
बैठक को संबोधित करते चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर और देशखाप सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर देशखाप के चौधरी के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों की ओर से बकाया गन्ना भुगतान न होने तक बिजली का बिल और बैंकों का कर्ज जमा न करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन


बैठक में बावली, छछरपुर, मलकपुर, जौहड़ी, वाजिदपुर, गुराना, लौहड्डा आदि सहित दर्जनों गांव के किसानों ने भाग लिया। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह और चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को न तो प्रदेश सरकार मिल मालिकों से भुगतान दिला पा रही है और न ही केंद्र सरकार।
विज्ञापन


किसानों ने दोनों सरकारों पर मिल मालिकों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया। बैठक मेें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता, तब तक किसान न तो बिजली का बिल जमा करेंगे और न ही बैंकों का कर्ज चुकाएंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग के अधिकारी गांव मेें किसानों से उगाही करने आते है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन


  बैठक की अध्यक्षता देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह व संचालन गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर ने किया। रविंद्र, शैलेंद्र तोमर, अशोक भूत आदि शामिल रहे। 


उधर, किसान मंच मलकपुर के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मलकपुर चीनी मिल की कुर्की होने के बावजूद चल रहे मरम्मत कार्य को रुकवाए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, इस संबंध में उप जिलाकारी दीपाली कौशिक का कहना था कि पुलिस क्षेत्राधिकारी बड़ौत को निर्देश दिए है कि वे मौके पर जाकर मिल में हो रहे कार्य को रुकवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed