{"_id":"67378be7b3e2131d580fb7d6","slug":"due-to-increase-in-pollution-grap-3-implemented-if-construction-work-is-stopped-then-vehicles-will-be-banned-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-121776-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रदूषण बढऩे से ग्रैप तीन लागू, निर्माण कार्यों पर रोक तो वाहनों पर पाबंदी लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रदूषण बढऩे से ग्रैप तीन लागू, निर्माण कार्यों पर रोक तो वाहनों पर पाबंदी लगेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। हवा में प्रदूषण के साथ परेशानी बढ़नी शुरू हुई तो ग्रैप तीन लागू कर दिया गया। इससे प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए तो दिल्ली में जाने वाले पुराने डीजल वाहनों पर पाबंदी लगाई जाएगी। प्रदूषण के कारण उद्योगों पर भी कुछ पाबंदियां लगाई गईं। वहीं प्रदूषण से आंख में जलन व गले में संक्रमण की समस्या भी बढ़ रही है।
यहां हवा में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जो कभी ज्यादा हो जाता है तो कभी कुछ कम हो जाता है। मगर पिछले पंद्रह दिन से एक्यूआई तीन सौ से नीचे नहीं आया है और इस तरह हवा बेहद खराब स्थिति में चल रही है। यहां शुक्रवार को भी एक्यूआई 348 पर रहा। प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। प्रदूषण की वजह से सांस की बीमारी, आंख में जलन व गले में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सक भी दवाई देने के साथ ही अहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
- प्रदूषण व कोहरे के कारण लोगों को बचाव करना जरूरी
नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि प्रदूषण के कारण गले में एलर्जी हो जाती है और इस समय प्रदूषण बढ़ने के कारण गले में समस्या के काफी मरीज आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके अलावा आंखों में जलन की समस्या भी लोगों को हो रही है, जिनको उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन
- निर्माण कार्यों पर रोक तो उद्योगों पर भी असर
प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्रैप तीन लागू होने से निर्माण कार्यों पर ज्यादा असर पड़ेगा। क्योंकि जिन निर्माण कार्यों में धूल के कण से प्रदूषण बढ़ेगा, उन पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य निर्माण कार्यों पर भी कुछ पाबंदी लगाई गई है। उनको पानी का इस्तेमाल ज्यादा करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं उद्योगों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। दिल्ली व एनसीआर में केवल बिजली व पीएनजी से फैक्टरी चलाने के निर्देश हैं। अगर कोई डीजल जनरेटर, भट्ठी या प्रदूषण फैलाने वाला अन्य कोई संसाधन इस्तेमाल करता है तो उस फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- दिल्ली में पुरानी डीजल बसों की पाबंदी, अन्य भी परेशानी
प्रदूषण लगातार बढ़ने के बाद ग्रैप तीन लागू होने से दिल्ली में पुरानी डीजल बसों के घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे बागपत की करीब 23 बसों के पहिये दिल्ली जाने से थम जाएंगे और इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके अलावा पुराने व्यवसायिक वाहनों के घुसने पर भी पाबंदी लगने से सब्जी मंडी में पहुंचाने में परेशानी होगी तो वहां से सामान आने में दिक्कत होगी। इससे व्यापारियों समेत अन्य सभी की समस्या बढ़ जाएगी।
- हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंचा हुआ है और इसको देखते हुए ही ग्रैप तीन लागू हो गया है। इससे उद्योगों व अन्य संस्थानों के लिए के निर्देश दिए गए है कि नियमों का पालन किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निर्देशों का सभी को पालन करना होगा। - भुवन प्रकाश यादव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग
ग्रैप तीन लागू होने से ऐसे निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी, जिनसे धूल के कण से प्रदूषण बढ़ता है। इसके लिए नजर रखी जा रही है कि कोई प्रदूषण न फैलाए। अगर कोई प्रदूषण फैलाता है तो कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम बागपत