फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Due to fault in the line, the supply of half the city was stalled overnight

लाइन में फाल्ट होने से रातभर आधे शहर की ठप रही सप्लाई

Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to fault in the line, the supply of half the city was stalled overnight
खेकड़ा। रविवार की रात्रि में विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण नगर के आधे हिस्से में रात्रि भर विद्युत सप्लाई ठप रही। इस कारण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। नगरवासियों ने विद्युत निगम के अफसरों से समस्या हल कराने की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा को नगर पालिका के साथ तहसील मुख्यालय का दर्जा प्राप्त है। शासन ने नगर को 22 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश जारी किए हैं। विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते करीब एक माह से नगर में बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमराई हुई है। जरा सा फाल्ट होने पर नगर की आपूर्ति कई घंटे तक ठप हो जाती है। यदि रात्रि में लाइनों में फाल्ट आ जाता है तो उसे ठीक ही नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

रविवार की रात में नगर की उच्च क्षमता की बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। इससे नगर के आधे हिस्से जैसे रेलवे रोड, मोहल्ला रामपुर में रात्रि भर विद्युत सप्लाई ठप रही। लोगों को गर्मी के बीच रात्रि भर परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और मच्छरों के कारण लोग रात्रि भर सो नहीं सके। सोमवार को सुबह के समय विद्युत निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी । नगरवासी संदीप, रविंद्र, प्रदीप, सुरेंद्र, चंद्रपाल, विजय आदि का आरोप है कि निगम का कोई भी अधिकारी रात्रि में नगर में विश्राम नहीं करता है। इस कारण रात्रि में जरा सा फाल्ट होने पर नगर की रात्रि भर सप्लाई ठप रहती है। विद्युत निगम के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात में लाइन में आए फाल्ट को ठीक करा दिया गया है। व्यवस्था में जल्दी ही सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed