{"_id":"63b1c1ce376906630c1fa6bc","slug":"due-to-breaking-of-the-wire-the-lights-of-the-officers-houses-went-off-for-11-hours-baghpat-news-mrt6201467104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तार टूटने से 11 घंटे गुल रही अफसरों के घर की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तार टूटने से 11 घंटे गुल रही अफसरों के घर की बत्ती
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट कालोनी में विद्युत खंभे में काम करते विद्युत कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट स्थित अफसरों और कर्मियों की कॉलोनी में शनिवार रात खंभे पर लगे जर्जर तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। यहां 11 घंटे तक अफसरों के घरों की बत्ती गुल रही। रविवार की सुबह ऊर्जा निगम की टीम ने तार बदलकर आपूर्ति चालू कराई।
कलक्ट्रेट कॉलोनी में एडीएम, सीडीओ, एसडीएम समेत 70 परिवार रहते हैं। यहां रहने वाले श्रीकांत तिवारी, अमित पांडे, कुलवीर ढाका, विकास, अजीत आदि ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे विद्युत लाइन में तेज धमाके के साथ फाल्ट आ गया। जिससे खंभे पर लगे तीनों तार टूटकर कॉलोनी में गिर गए और आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी रात में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी गई, लेकिन लाइन दुरुस्त करने कोई नहीं आया। बताया कि सुबह करीब आठ बजे ऊर्जा निगम की टीम वहां पहुंची। उन्होंने नए तार खंभे बदलकर रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आपूर्ति सुचारु की। उन्होंने बताया कि पूरी कलक्ट्रेट कॉलोनी रातभर अंधेरे में रही। जिस कारण सुबह के समय जरूरी कार्यो व पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि आपूर्ति सुचारू होने के बाद राहत मिली।
बड़ा हादसा टला
कलक्ट्रेट कॉलोनी निवासी कर्मचारियों ने बताया कि तार जर्जर होने की शिकायत पहले भी ऊर्जा निगम को दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि गमीनत रही कि रात में जर्जर तार टूटे। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
वर्जन
कलक्ट्रेट कॉलोनी में कुछ तार खराब हो गए थे। जिनके टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। रविवार सुबह नए तार लगवाकर आपूर्ति चालू करा दी गई।-रामबच्चन कुशवाह, अवर अभियंता ऊर्जा निगम