{"_id":"66b9f8b361b74544c609e8a9","slug":"due-to-a-fault-power-supply-to-500-houses-was-disrupted-for-six-hours-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112353-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फाल्ट आने से 500 घरों में छह घंटे ठप हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फाल्ट आने से 500 घरों में छह घंटे ठप हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना,
बड़ौत। विद्युत वितरण खंड प्रथम के फीडर में फाल्ट आने से 500 घरों में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ता देख फाल्ट को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सूचारू कराई गई।
विद्युत वितरण खंड के 132 केवीए बिजलीघर में बिजरौल रोड के फीडर में रविवार शाम अचानक फाल्ट आ गया। इससे बिजरौल रोड, चरण सिंह विहार, मधुबन काॅलोनी के 500 से ज्यादा घरों की बत्ती गुल हो गई। विद्युत आपूर्ति चौपट होने से लोग परेशान रहे। शिकायती नंबर पर उपभोक्ता लगातार संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन फोन तक रिसीव नहीं किये। देर शाम आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को एक बार फिर से बत्ती गुल हो गई। 4 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा।