फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Duda and municipal officials also got trapped by making roads on the cemetery land

Baghpat News: डूडा और पालिका अधिकारी भी कब्रिस्तान की जमीन पर रास्ते बनवाकर फंसे

Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 08 Feb 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Duda and municipal officials also got trapped by making roads on the cemetery land
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के जांच करने पर 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद उठेे सवाल
विज्ञापन

आम लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया, वहां इंटरलॉकिंग लगवाने वाले अधिकारियों पर मेहरबानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के केतीपुरा में कब्रिस्तान और वक्फ बोर्ड की जमीन को फर्जी तरीके से प्लॉट काटकर बेचने के मामले में डूडा और पालिका अधिकारी भी फंसते दिख रहे हैं। वहां डूडा एवं पालिका ने सरकारी बजट से इंटरलॉकिंग लगवाकर फर्जीवाड़ा कराने में खूब मदद की। वहीं, आम लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने और अधिकारियों पर मेहरबानी दिखाए जाने से कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र केतीपुरा में खसरा संख्या 2879 व 2910 कब्रिस्तान व वक्फ की करीब साढ़े चार हेक्टेयर भूमि है। इस पर कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर प्लॉट काटकर बेच दिए। इसकी सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने डीएम से शिकायत की तो जांच कराई गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कब्रिस्तान और वक्फ बोर्ड की जमीन में प्लॉट फर्जी तरीके से बेचे गए हैं। इसके आधार पर सोमवार को मुतवल्ली समेत 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस पूरे मामले में पालिका और डूडा अधिकारी भी फंसते दिख रहे हैं। कब्रिस्तान और वक्फ बोर्ड की उस जमीन पर इनकी तरफ से इंटरलॉकिंग लगवाकर कब्जा करने में मदद की गई। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

--
कब्रिस्तान और वक्फ बोर्ड की जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने और खरीदने वालों पर मुकदमा किया गया है। वहीं, इंटरलॉकिंग लगवाकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के साथ फर्जीवाड़े को बढ़ावा देने वाले पालिका और डूडा के अफसरों पर कार्रवाई नहीं की गई है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।-प्रदीप ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed