{"_id":"5ffc9e9f8ebc3e2eef7427dc","slug":"dry-run-for-corona-vaccination-at-eight-centers-baghpat-news-mrt5199590193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंत रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर और हड्डी के डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंत रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर और हड्डी के डॉक्टर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शीत लहर के चलते सोमवार को भी सर्दी का प्रकोप जारी रहा। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल में लगी भीड़ लगी रही। चिकित्सक नहीं मिलने से मरीज भटकते रहे। दंत रोग चिकित्सक छुट्टी पर रहे और अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। इससे मरीजों में सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।
सोमवार को जिला अस्पताल में करीब पांच सौ मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। इसमें सबसे ज्यादा जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। कुछ कक्ष में चिकित्सक नहीं मिलने के कारण मरीजों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया। कुछ मरीजों ने कक्ष में चिकित्सक नहीं मिलने पर अस्पताल के अधिकारियों से शिकायत भी की है।
निवाड़ा गांव के गुलफाम ने बताया कि दंत रोग कक्ष में चिकित्सक नहीं मिलने के कारण पिछले कई दिन से परेशान हैं, इसकी शिकायत स्वास्थ्य अधिकारियों को की गई।
विज्ञापन
माता कॉलोनी के नौशाद ने चेहरे की समस्या को लेकर त्वचा रोग कक्ष में गए, लेकिन वहां चिकित्सक भी नदारद मिले।
निवाड़ा गांव की महिला रूखसार ने हड्डी की समस्या को लेकर हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष में गई वहां भी चिकित्सक नदारद मिले।
सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि दंत रोग चिकित्सक छुट्टी पर चल रहे है, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ है नहीं, बाकी कक्ष में सभी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा लिखी।
सांस व हार्ट के मरीज दें विशेष ध्यान
बागपत। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक ने बताया कि अधिक सर्दी होने के कारण सांस और हार्ट के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है मरीजों को खान पान के साथ-साथ बाहर न जाए और घरों में ही रहे।
चर्म रोग के सबसे ज्यादा मामले
बागपत। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में विभिन्न तरह की बीमारियों के मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि लीवर के 65, सांस संबंधी 145, डायबिटीज के 146, चर्म के 280, टीबी के 10, एनीमिया के 22, तनाव के 53 मामले सामने आए हैं। रोगियों का उपचार कर दवाईयां दी गई है। सबसे ज्यादा स्किन के मरीज आए हैं।