{"_id":"5f0757bb8ebc3e63d7045371","slug":"drug-pills-charas-and-two-mobiles-thrown-from-outside-in-jail-kahkra-news-mrt4903831198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बाहर से फेंकीं नशीली गोलियां, चरस और दो मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बाहर से फेंकीं नशीली गोलियां, चरस और दो मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बाहर से फेंकीं नशीली गोलियां, चरस और दो मोबाइल
खेकड़ा (बागपत)। जिला जेल के बाहर से दीवार के ऊपर से नशे की गोलियां, चरस और दो मोबाइल फेंके गए। जेल अधिकारियों की नजर पड़ी तो उन्होंने सभी सामान को जब्त कर लिया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सामान फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में परिजनों की बंदियों से मुलाकात पर रोक लगाई हुई है। बृहस्पतिवार सुबह खेतों से जेल की दीवार के ऊपर से किसी ने 100 से अधिक नशीली गोलियां, चरस और दो मोबाइल फेंके। उसी समय जेल के अधिकारी वहां से गुजर रहे थे। अधिकारियों ने तुरंत फेंके गए सामान को जब्त किया। इसके बाद जेल अधीक्षक ने कोतवाली में पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बरामद नशे की गोलियां, चरस की पत्ती और दोनों मोबाइल पुलिस को सौंप दिए। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि यह सामान किसी बंदी के परिजन ने ही दीवार के ऊपर से फेंका है। वहीं, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
क्या इतना आसान है जेल में कुछ भी फेंकना
जिला जेल के अंदर कोई सामान फेंक गया और आराम से चला भी गया। किसी को नहीं पता कि वह कौन था। सवाल उठता है कि क्या जेल के अंदर कुछ भी फेंकना इतना आसान है। अगर ऐसा है तो जेल में हथियार आदि भी आसानी से आ सकते हैं। बृहस्पतिवार को तो जेल अधिकारियों की नजर पड़ गई। अगर नजर न पड़ती तो यह सामान बंदियों तक भी पहुंच सकता था। यह भी जांच का विषय है कि कब से ऐसा किया जा रहा है।