फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DRM inspected the railway station

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Sat, 28 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
DRM inspected the railway station
सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रेलवे डीआरएम द्वारा शनिवार को बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने यहां पर किए जा रहे निर्माण कार्यों से लेकर सभी तरह की यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
डीआरएम रेलवे डिंपी गर्ग शामली से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से शनिवार की शाम बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। रेल यात्रियों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में उन्होंने मौजूद यात्रियों से जानकारी ली। टिकटघर, आरक्षण व्यवस्था को लेकर कुछ यात्रियों ने शिकायत भी दर्ज कराई। इस दौरान डीआरएम ने रेलवे रिकॉर्ड, कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

डीआरएम के रेलवे स्टेशन पर आने की सूचना के बाद सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेल यात्रियों तथा अतिरिक्त ट्रेन संचालन समेत नौ मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। बिनोली रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण, बिजली ट्रेनों का संचालन जल्द कराये जाने समेत अन्य मांगें इस ज्ञापन में शामिल रही। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास में स्थित आजाद नगर कॉलोनी के निवासी भी नगर पालिका चेयरमैन डॉ अमित राणा के नेतृत्व में डीआरएम से मिले। यहां के निवासियों ने डीआरएम से उस रास्ते को खोले जाने की मांग की जो रेलवे द्वारा कुछ दिनों पहले बंद कर दिया गया था। यह रास्ता प्लेटफार्म नंबर 2 से आजाद नगर की ओर जाता था। इसके अलावा उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न मांगों को लेकर डीआरएम को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर रूपेश मलिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकडा में बिना रुके निकल गए डीआरएम
खेकड़ा। उत्तर रेलवे के डीआरएम डिम्पी गर्ग को शनिवार को खेकड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करना था। लेकिन उनकी स्पेशल ट्रेन खेकड़ा में बिना रुके ही निकल गई। स्टेशन अधीक्षक चमन लाल शर्मा ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए बने विद्युत स्टेशन समेत निर्माण कार्यों को देखना था। लेकिन किसी आवश्यक मीटिंग की सूचना के कारण वह यहां पर बिना रुके ही दिल्ली चले गए। डीआरएम के निरीक्षण को देखते हुए व्यापक तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed