फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dreams of self-employment immersed in the process of banks

बैंकों की प्रक्रिया में डूब गए स्वरोजगार के सपने

Thu, 28 Jul 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dreams of self-employment immersed in the process of banks
बागपत। सरकार स्वरोजगार के लिए जागरूकता अभियान और योजनाएं चला रही है, मगर इन योजनाओं को बागपत में बैंक ही पलीता लगा रहे हैं। बैंक डूडा से फाइल मंजूर होने के बाद ऋण देने की जगह उनको दबाकर बैठ गए हैं। जिससे आवेदन करने वालों का स्वरोजगार का सपना भी अभी अधूरा है।
विज्ञापन

सरकार से पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर काफी लोग स्वरोजगार कर भी रहे हैं। इसलिए ही योजना का लाभ लेने को लगातार आवेदन भी किए जा रहे हैं, लेकिन बैंक शाखाओं में आवेदन कर्ताओं की ऋण की फाइलें दबाकर रख दी गई हैं।
विज्ञापन

जिस कारण ऋण लेने के लिए आवेदन करने वाले लगातार बैंक शाखा प्रबंधकों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय में चक्कर लगाने को मजबूर हो गए है। अप्रैल माह से अभी तक किए गए आवेदनों में से 33 को बैंकों ने दबा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों में दबाईं फाइलें
केनरा बैंक बागपत, इंडियन बैंक बागपत, कार्पोरेशन बैंक बागपत, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बागपत, पीएनबी बागपत, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बागपत, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बागपत, केनरा बैंक बड़ौत, इंडियन बैंक बड़ौत, पीएनबी बड़ौत, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बड़ौत में आवेदन अटके हुए हैं।
परचून की दुकान करना चाहता हूं
पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत परचून की दुकान करने के लिए डेढ़ लाख रुपये के ऋण के लिए 30 अप्रैल को आवेदन किया था। डूडा से मंजूरी होने के बाद फाइल बैंक में भेजी गई, लेकिन बैंक की तरफ से ऋण नहीं दिया गया। जिसके लिए अभी तक कई बार बैंक के चक्कर लगा चुका हूं। - जावेद
ई-रिक्शा खरीदने के लिए चाहिए ऋण
अंत्योदय योजना के तहत ई-रिक्शा खरीदकर चलाने के लिए ऋण के लिए 28 अप्रैल को आवेदन किया था, लेकिन अभी तक बैंक से ऋण नहीं मिला। जिसके लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वह अब किराये का ई-रिक्शा चलाने को मजबूर है। - उमर मोहम्मद
कोट...
- पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत किए गए आवेदन बैंकों में अटके होने पर नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, एडीएम बागपत।

- बैंक शाखा के प्रबंधकों को ऋण की लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द से जल्द सभी फाइलों का निस्तारण करा दिया जाएगा। - राजेश पंत, एलडीएम बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed