फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dramatic return kidnapped soldier

नाटकीय ढंग से लौटा अपहृत सिपाही

Tue, 23 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 23 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dramatic return kidnapped soldier
बागपत के ढ़िकौली गांव से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ सिपाही रविंद्र ढाका मंगलवार की देर शाम नाटकीय ढंग से पुलिस के पास पहुंच गया। वह कहां था और किसके पास था? इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी हुई है। क्षेत्र में चर्चा चल रही है कि फिरौती की रकम मिलने के बाद ही रविंद्र को बदमाशों ने छोड़ा है।
विज्ञापन


ढिकौली निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही रविंद्र ढ़ाका सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपने मकान के पास से ही रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिजनों को भी तब पता चला था जब उसके बड़े भाई सुधीर के पास उसके ही मोबाइल से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना को लेकर पुलिस अफसर काफी टेंशन में थे।
विज्ञापन


पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी। सर्विलांस से फिरौती वाला फोन गाजियाबाद के लोनी से आने का खुलासा हुआ था। इसे देखते हुए बागपत पुलिस ने गाजियाबाद और दिल्ली क्षेत्र में डेरा डाल दिया था और रविंद्र की बरामदगी के प्रयास किए थे। मगर, सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परिजनों की बैचेनी भी बढ़ती जा रही थी। पुलिस अभी सिपाही को तलाश कर ही रही थी कि मंगलवार की देर शाम वह खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस अफसर उससे जानकारी करने में लगे हुए है। उसे कौन और कहां पर लेकर गया?  इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि सिपाही रविंद्र आ गया है। उससे जानकारी की जा रही है। उसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

उधर, जैसे ही लोगों को पता चला कि सिपाही राहुल खुद ही आया है। तभी चर्चा चल गई कि बदमाशों ने फिरौती की रकम वसूलने के बाद ही उसे छोड़ा है। हालांकि इस बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं है।


खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था सिपाही
बागपत। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि जानकारी मिली थी कि सिपाही रविंद्र खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर है। वहां पर पुलिस टीम भेजी गई, जो सिपाही रविंद्र को लेकर थाने पहुंची है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि सिपाही रविंद्र सीधे अपने घर पहुंचा है। उसके बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। बाद में पुलिस टीम उसे अपने साथ लेकर गई है।

खुद को बीमार बता रहा सिपाही
बागपत। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिपाही रविंद्र खुद को बीमार बता रहा है। घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed