फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dr. Ramkaran, a scientist who is waving the flag of Hindi abroad

विदेशों में हिंदी का परचम लहरा रहे वैज्ञानिक डा. रामकरण

Mon, 13 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ramkaran, a scientist who is waving the flag of Hindi abroad
डॉ.रामकरण शर्मा - फोटो : BAGHPAT
हिंदी दिवस पर विशेष
विज्ञापन

- चीन, अमेरिका, इटली, जापान में काम कर चुके बागपत के ट्योढ़ी गांव के डा. रामकरण, अब सऊदी अरब में रह रहे
- डा. रामकरण शर्मा ने कहा कि विदेशों में इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी सिखाने को मिलते है विशेष शिक्षक
- विदेशों में डा. रामकरण शर्मा से हिंदी सीखते है लोग, विदेशियों में हिंदी सीखने का रहता है क्रेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के ट्योढ़ी गांव के रहने वाले वैज्ञानिक डा. रामकरण शर्मा विदेशों में हिंदी का परचम लहरा रहे है। वह जिस देश में काम करते है, वहां रहने वाले भारतीय खुद हिंदी में बात करते है और अपने विदेशी दोस्तों तक को बातचीत के लिए हिंदी सिखाते है। वह बताते है कि विदेशों में इंटरनेशनल स्कूलों में हिंदी सिखाने के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की हुई है।
ट्योढी के बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले डा. रामकरण आईआईटी दिल्ली से पीएचडी करने के बाद फेलोशिप मिलने पर शोध करने के लिए अमेरिका चले गए। यह फेलोशिप एशिया में केवल एक व्यक्ति को मिलती है। डा. रामकरण शर्मा चीन, अमेरिका, इटली, जापान में काम कर चुके है। वह इस समय एंजाइम पर सऊदी अरब स्थित किंग अब्दुल्ला इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक के तौर पर यूरोप व अमेरिका के वैज्ञानिकों के साथ शोध कर रहे हैं। डा. रामकरण ने बताया कि वह पहले जिन देशों में काम कर चुके है, वहां भारतीय भी रहते थे। वहां सभी भारतीय मिलने पर कभी अंग्रेजी व अन्य भाषा में बातचीत नहीं करते है, बल्कि अपनी मातृभाषा हिंदी में बात करते थे। उनको बातचीत करते देखकर विदेशों के रहने वाले दोस्त भी हिंदी सीखने की इच्छा जताते है तो वह उनको हिंदी सिखाते है और उनके कई दोस्त हिंदी के जरूरी शब्द सीखकर बातचीत करने लगे है। इस तरह अभी तक काफी लोगों को हिंदी सिखा चुके है।
विज्ञापन

डा. रामकरण बताते है कि उनके दो बच्चे है, जिनको इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी सिखाने के लिए विशेष शिक्षक मिलते है। उनके बच्चों के साथ ही अन्य कई बच्चे भी हिंदी सीखते है। उनके अनुसार भारतीय संस्कृति, भारतीय संगीत, हिंदी गाने, बॉलीवुड और तरह-तरह के खान-पान से कई देशों के लोग काफी प्रभावित हैं। वह कहते है कि अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए हर किसी को प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed