फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DPRO in danger of life, police personnel deployed in security

डीपीआरओ को जान का खतरा, सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात

Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
DPRO in danger of life, police personnel deployed in security
- गांवों में हुए विकास कार्यों में घपलों का खुलासा करने के बाद से खतरा होने पर सुरक्षा मिली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गांवों में निरीक्षण करके घपलों का खुलासा करने वाले डीपीआरओ की सुरक्षा में एक पुलिस कर्मी को तैनात किया गया है। घपले का खुलासा करने के बाद से ही कुछ लोग उनके कार्यालय के बाहर आकर गाली गलौज कर रहे थे। इस पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है।
गांवों में विकास कार्यों में घपलों की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए थे। इस डीपीआरओ बनवारी सिंह ने गांव-गांव जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में खूब घपले मिले थे। किसी जगह आरओ वाटर कूलर को दोगुने दाम में लगवाया गया था तो किसी गांव में साइन बोर्ड लगवाने में दस लाख रुपये तक लुटाए गए थे। गांव में वॉल पेंटिंग पर छह लाख रुपये तक खर्च किए गए थे तो स्ट्रीट लाइट तक लगवाने में घपला किया गया था। सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं होने के बावजूद पूरा भुगतान कर दिया गया और उनके केयरटेकर के नाम पर हजारों रुपये खातों से निकाल लिए गए। यह मामला सामने आने के बाद काफी ग्राम सचिवों को सस्पेंड व मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद डीपीआरओ के कार्यालय के बाहर कुछ लोग आकर गाली-गलौज करते है तो धमकी तक देते है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया तो उनकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात कर दिया गया है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि जिस तरह के हालात चल रहे है, उसको देखते हुए यह सुरक्षा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन का आवास खाली करेंगे डीपीआरओ
डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि वह अभी तक सिसाना गांव के पंचायत भवन में बनाए गए आवास में रहते थे। अब उन्हें ग्राम सचिव व प्रधान की ओर से आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। प्रधान ने यह कहा था कि उनसे झूठ बोलकर हस्ताक्षर कराए गए थे। मगर, अब उन्हें सरकारी आवास मिल गया है। वह पंचायत घर वाला आवास खाली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed