फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Doubt over meeting in Zila Panchayat, members may boycott again

Baghpat News: जिला पंचायत में बैठक पर संशय, सदस्य फिर कर सकते हैं बहिष्कार

Sat, 29 Jun 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 29 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Doubt over meeting in Zila Panchayat, members may boycott again
बागपत। जिला पंचायत में अध्यक्ष ममता किशोर व सदस्यों के बीच चल रहा विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। इसलिए ही जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को तय बैठक होने पर संशय हो रहा है। क्योंकि सदस्य फिर से बैठक का बहिष्कार कर सकते हैं और इसके लिए शनिवार सुबह को आपस में बातचीत करके फैसला लेने की बात कह रहे हैं। अगर, बैठक में सदस्य पहुंचते है तो उसमें काफी मुद्दों को लेकर हंगामा करेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत में 22 जून को बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। मगर बैठक में केवल तीन सदस्य ही पहुंचे थे और भाजपा, रालोद, सपा सभी के सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। इससे बैठक को रद्द करना पड़ा था। इन सभी ने अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार करने के साथ ही सदस्यों का अपमान करने का आरोप लगाया था। 14 सदस्यों ने एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का दावा किया था। इस तरह जिला पंचायत में अध्यक्ष व सदस्यों के बीच लड़ाई के कारण घमासान मचा हुआ है। पहली बैठक का बहिष्कार होने पर अध्यक्ष ममता किशोर ने 29 जून को बैठक की तारीख तय कर दी थी। मगर इस बैठक के होने को लेकर भी संशय बना हुआ है। क्योंकि सदस्यों उसका बहिष्कार कर सकते हैं और इसको लेकर वह लगातार आपस में बातचीत कर रहे हैं। वहीं सदस्यों का यह भी कहना है कि अगर वह बैठक में जाते है तो वहां भ्रष्टाचार व भेदभाव के मुद्दे को लेकर हंगामा किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 24 करोड़ रुपये खाते में पड़े
अध्यक्ष व सदस्यों के बीच चल रही लड़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान लोगों को हो रहा है। जिला पंचायत के खाते में करीब 24 करोड़ रुपये का बजट पड़ा है और बोर्ड की बैठक नहीं होने के कारण उससे होने वाले विकास कार्यों पर मुहर नहीं लग सकी है। इस तरह बजट होने के बाद भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हम बैठक में जाने को लेकर आपस में बातचीत कर रहे हैं। सभी शनिवार सुबह को अंतिम फैसला लेंगे कि बैठक में जाएंगे या उसका बहिष्कार करेंगे। क्योंकि जिला पंचायत में अध्यक्ष की स्थिति ठीक नहीं है। डाॅ. जयकुमार, जिला पंचायत सदस्य भाजपा
सदस्यों ने आपस में बातचीत करके बैठक में नहीं जाने की बात कही है। मगर शनिवार सुबह को एक बार सभी बातचीत करेंगे और तभी अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर बैठक में जाते हैं तो वहां सभी मुद्दों पर अध्यक्ष को घेरा जाएगा। - संजय डीलर, जिला पंचायत सदस्य
जिला पंचायत में विकास कार्य कराने में भेदभाव किया गया। इसको लेकर ही सदस्यों में नाराजगी बनी हुई है। अब बातचीत हो रही है और उसके आधार पर फैसला लेंगे। क्योंकि इस तरह से जिला पंचायत में स्थिति नहीं सुधरेगी। - मनुपाल बंसल, जिला पंचायत सदस्य

--
सभी सदस्यों से बातचीत हो गई है। हम एक परिवार की तरह है। बैठक का कोई बहिष्कार नहीं करेगा और सभी बैठक में आएंगे। सभी के वार्ड में समान कार्य कराने की बात कही गई है और उस पर अमल भी किया जाएगा। - ममता किशोर, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed