फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dogs are becoming dangerous, they are making more than 5 thousand people their victims every month

Baghpat News: खूंखार हो रहे कुत्ते, हर महीने 5 हजार से अधिक लोगों को बना रहे शिकार

Sun, 22 Sep 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 22 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Dogs are becoming dangerous, they are making more than 5 thousand people their victims every month
बागपत। जिले में शहर से लेकर देहात तक कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। जहां आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल रहे हैं वहीं पालतू कुत्ते भी लोगों को शिकार बना रहे है। जिले में एक महीने में पांच हजार से अधिक लोगों को कुत्ते शिकार बना चुके हैं। जिले में अगस्त महीने में 3876 लोगों को आवारा और 1169 को पालतू कुत्तों के अलावा 114 लोगों ने बिल्ली और 1067 को बंदर ने काटा है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से कुत्ते हिंसक हो रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आए-दिन इन आवारा कुत्तों के हमलों में लोग घायल होकर उपचार के लिए सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्तों के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल कर घायल कर रहे है। कुत्तों और बंदरों के हमले में घायल बच्चे, बूढ़े और जवान एआरवी लगवाने के लिए अस्पतालों पहुंच रहे हैं। एक दिन में जिले में लगभग 200 लोग कुत्ते और बंदरों के हमले में घायल होकर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

---
पालतू कुत्ते भी कर रहे हमला
आवारा कुत्तों के साथ पालतू कुत्ते भी लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। जिले में अगस्त में 5045 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इनमें 3876 को आवारा और 1169 को पालतू कुत्तों ने काटा है। इनके अलावा एक महीने में 114 लोगों को बिल्ली और 1067 लोगों को बंदरों ने काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुत्ता काटे तो क्या करें

कुत्ता काटने पर घाव को साबुन और पानी से साफ करें

-घाव पर एंटीबायोटिक क्रीम लगाए

-देसी दवाओं व जड़ी बूटियों के चक्कर में न पड़ें
-एआरवी का टीका जरूर लगवाएं
---
वर्जन - जिले में अगस्त महीने में 6226 लोगों ने एंटी रेबीज का टीका लगवाया है। अगस्त में कैटेगरी दो में 4938 और कैटेगरी 3 में लोगों को 1320 वैक्सीन लगाई गई हैं। - डॉ़ सुरुचि शर्मा, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed