{"_id":"65c12a7d971fdb2fb8047a91","slug":"doctors-did-not-reach-the-district-hospital-on-time-patients-kept-waiting-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-109610-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल में समय से नहीं पहुंचे चिकित्सक, मरीज करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल में समय से नहीं पहुंचे चिकित्सक, मरीज करते रहे इंतजार
Tue, 06 Feb 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में सोमवार को चिकित्सक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों के समय से न पहुंचने पर मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों के पहुंचने का समय आठ बजे है, लेकिन सोमवार को नौ बजे तक फिजीशियन, सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ के कक्ष खाली पड़े हुए थे। कुछ कक्ष खुले होने के बावजूद वहां कोई चिकित्सक या फिर कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीज व तीमारदार घंटों तक बैठे रहे।
- कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था, मगर चिकित्सक नौ बजे के बाद पहुंचे। इसके बाद जांच कराकर दवाई ली। - मांगेराम, नैथला
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में सोमवार को चिकित्सक नौ बजे के बाद ओपीडी कक्ष में पहुंचे, चिकित्सक के देरी से आने के कारण एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। - सन्नो, अग्रवाल मंडी टटीरी
-- --
-चिकित्सक पहले राउंड पर जाते हैं और फिर ओपीडी करते हैं। चिकित्सकों के देरी से आने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस