फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   doctor's son kidnap in baraut

चिकित्सक के बेटे का अपहरण, बाद में पुलिस को मिला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
doctor's son kidnap in baraut
अपहृत किया गया बड़ौत का आर्यन। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के लौहड्डा गांव के पास से एक महिला चिकित्सक के बेटे को दिनदहाडे़ तीन युवक अगवा कर जंगल में ले गए और वाजिदपुर गांव के जंगल मेें एक नलकूप पर ले जाकर उसे पीटा और उस पर गोली चलाई। उस पर दवाब बनाया कि वह अपने परिजनों से 11 लाख रुपये मंगाएं। 
विज्ञापन

 
परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वाजिदुपर और लौहड्डा गांव के जंगल मेें कांबिंग की। पहले एक नलकूप से दो बदमाशों सहित अपह्त युवक को बरामद किया। बाद में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बिनौली रोड पर शिवम नर्सिंग होम है। इसकी संचालिका डा. उर्मिला निवासी लौहड्डा हाल निवासी सूर्य नगर बड़ौत है। उसका बेटा आर्यन कक्षा 12 में पढ़ रहा है। शुक्रवार को उसने अपने बेटे को लौहड्डा गांव में बाइक से छाछ लेने के लिए भेजा था। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर आर्यन का फोन आया कि वह बदमाशों के कब्जे मेें है और वे 11 लाख रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वाजिदपुर और लौहड्डा गांव के जंगल मेें दबिश दी तो आर्यन वाजिदपुर गांव के जंगल मेें एक नलकूप पर मिला।  आर्यन ने बताया कि जब वह बाइक से छाछ लेने लौहड्डा गांव जा रहा था तो तीन बदमाश तमंचों से आतंकित कर उसे पहले एक खेत के नलकूप पर ले गए। जहां उसकी जमकर पिटाई की और गोली भी चलाई। लेकिन वह बच गया। उन्होंने उस पर फोन कराकर उसके मोबाइल को छीन लिया और सिम फेंक दिया। 

 पुलिस ने चिकित्सक के बेटे के साथ ही पहले दो बदमाश आदेश निवासी लौहड्डा और विजय उर्फ गुलजार वाजिदपुर को गिरफ्तार किया और इनसे पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी वरुण निवासी न्यूराम नगर बिनौली रोड को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के मुताबिक वरुण ने बाकी साथियों को बुलाया था और इसके बाद आर्यन को जंगल में ले गए थे। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।  बदमाशों से एक-एक तमंचा बरामद किया गया है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि डा. उर्मिला ने तीनों आरोपियों को नामजद कराते हुए अपहरण की धाराओं में  मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed