{"_id":"6aa8523f3e5ee6b5450d6548","slug":"doctor-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-158788-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 23 चिकित्सक चल रहे लापता, 17 साल से नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 23 चिकित्सक चल रहे लापता, 17 साल से नहीं मिले
विज्ञापन
बागपत। जिले में 47 चिकित्सकों की कमी चल रही है और 23 चिकित्सक लापता हैं। स्वास्थ्य विभाग से पिछले 17 साल से इनको नोटिस भेजा जा रहा है, मगर अभी तक न उस नोटिस का जवाब आया और न इन चिकित्सकों का इस्तीफा।
यहां बड़ौत सीएचसी से अगस्त 2009 में डॉ. अमित निवाल बिना किसी सूचना के गायब हुए थे। उनके बाद हर साल कोई न कोई चिकित्सक लापता हो जाता है तो एक ही साल में कई चिकित्सक भी लापता हुए। इस तरह से अभी तक 23 चिकित्सक लापता हो चुके हैं। इनमें अधिकतर अपना अस्पताल चला रहे हैं तो कोई प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं।
इनकी सेवा समाप्त करने के लिए सूचना भी शासन को भेजी जा चुकी है ताकि चिकित्सक के लापता होने के बाद भी भरे पद खाली हो सकें और उनकी जगह नए चिकित्सक मिल सकें। क्योंकि चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रहीं और उनको परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इस तरह चल रही चिकित्सकों की स्थिति
जिले में नौ सामुदायिक और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन केंद्रों पर 56 चिकित्सक तैनात हैं। इनमें 41 नियमित हैं और 15 संविदा पर कार्यरत हैं। जिले में 47 चिकित्सकों की कमी है। इनमें आठ एमडी मेडिसिन, नौ रेडियोलॉजिस्ट, नौ निश्चेतक, नौ स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ, आठ सर्जन और तीन बाल रोग विशेषज्ञों की कमी है।
--
इन जगहों से इतने चिकित्सक चल रहे लापता
बिनौली सीएचसी
नवंबर 2015 से डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अप्रैल 2015 से डॉ. देवेंद्र कुशवाह, जुलाई 2015 से डॉ. अतुल पाठक, अगस्त 2011 से डॉ. जतिन गर्ग, जुलाई 2016 से डॉ. प्रिंसी बंसल, जुलाई 2017 से डॉ. धनंजय राय
खेकड़ा सीएचसी
फरवरी 2016 से डॉ. शशि कुमार तिवारी, जून 2015 से डॉ. अंबर कुमार, जून 2012 से डॉ. अशोक कुमार
बड़ौत सीएचसी
अप्रैल 2014 से डॉ. कृष्ण कुमार, अगस्त 2009 से डॉ. अमित निवाल, जून 2011 से डॉ. महेंद्र सिंह मीणा, अप्रैल 2012 से डॉ. पिंकी देवी, जून जून 2011 से डॉ. रविप्रकाश गुप्ता, जून 2017 से डॉ. राजीव कुमार
छपरौली सीएचसी
जनवरी 2011 से डॉ. अरुण कुमार, मई 2010 से डॉ. कुनाज बिज, मई 2010 से डॉ. किशन गोपाल गर्ग, सितंबर 2016 से डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह
पीएचसी टीकरी
अप्रैल 2012 से डॉ. संदीप सिंह सोम, मई 2010 से डॉ. रजत गर्ग, मई 2009 से डॉ. संजीव कुमार
यहां से भी गायब
बागपत सीएचसी से मई 2011 से डॉ. तरुण सिंह, सरूरपुरकलां सीएचसी से जनवरी 2010 से डॉ. मनोरंजन कुमार बंसल, आदर्श नंगला पीएचसी से नवंबर 2015 से डॉ. रिति श्रीवास्तव
--
जितने भी चिकित्सक बिना सूचना के गायब चल रहे हैं, उनकी पूरी जानकारी शासन को भेजी जा चुकी है। वहां से उनकी सेवा समाप्त होनी है। इनके गायब रहने के समय से वेतन जारी करना बंद कर दिया गया था। सेवा समाप्ति पर शासन से जल्द फैसला होने की उम्मीद है।
-डॉ. तीरथलाल, सीएमओ